"सेवा ही साधना है । नर सेवा नारायण सेवा

प्राकृतिक चिकित्सा की मिलेगी आधुनिक सुविधाएं

16 जुलाई को होगा प्राकृतिक आरोग्य केन्द्र का लोकार्पण
उदयपुर, 13 जुलाई:
 सेवा भारती, उदयपुर के तत्वावधान में हरिदास जी की मगरी, सुभाष चौराहा स्थित प्राकृतिक आरोग्य केन्द्र का लोकार्पण 16 जुलाई को सुबह 10:30 बजे होगा। समारोह के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरकार्यवाह सुरेश जोशी (भैयाजी) तथा मुख्य अतिथि राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा होंगे।

सेवा भारती चित्तौड़ प्रांत के अध्यक्ष विवेक बोहरा ने बताया कि केन्द्र का उद्देश्य आधुनिक जीवनशैली से उत्पन्न बीमारियों के बीच लोगों को प्राकृतिक और समग्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। केन्द्र में 50 बेड की इनडोर सुविधा के साथ स्टीम बाथ, कपिंग थेरेपी, एक्यूप्रेशर, एक्यूपंक्चर, फिजियोथेरेपी, योग, प्राणायाम, जल एवं मिट्टी चिकित्सा, प्राकृतिक आहार परामर्श और आवश्यकता अनुसार एलोपैथी व दंत चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

सेवा भारती वर्तमान में चित्तौड़ प्रांत में 1,610 सेवा प्रकल्प संचालित कर रही है। संस्था का लक्ष्य इस आरोग्य केन्द्र को राजस्थान में प्राकृतिक चिकित्सा का उत्कृष्ट सेवा केन्द्र बनाना है।

1 thought on “प्राकृतिक चिकित्सा की मिलेगी आधुनिक सुविधाएं”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top

स्वस्थ जीवन की शुरुआत आज ही करें

यदि आप या आपका कोई परिजन गुणवत्तापूर्ण एवं समग्र स्वास्थ्य सेवाओं की तलाश में हैं, तो प्राकृतिक आरोग्य केन्द्र – सेवा भारती उदयपुर आपके लिए सदैव तत्पर है।