प्राकृतिक आरोग्य केंद्र

सेवा भारती, उदयपुर

स्वास्थ्य केवल रोगों की अनुपस्थिति नहीं, बल्कि शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक संतुलन की अवस्था है। इसी विचार को केंद्र में रखते हुए प्राकृतिक आरोग्य केन्द्र – सेवा भारती उदयपुर समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक सुलभ, किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने के लिए समर्पित है।

हम मानते हैं कि प्रत्येक व्यक्ति स्वस्थ जीवन का अधिकारी है। इसी उद्देश्य से हमारे विशेषज्ञ चिकित्सक, प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी एवं स्वयंसेवक आधुनिक चिकित्सा के साथ भारतीय चिकित्सा पद्धतियों के समन्वय द्वारा रोगियों को सम्पूर्ण स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने का प्रयास करते हैं।

45+

वर्षों से सेवा में (Since 1979)

1,50,000+

रोगियों की सेवा प्रति वर्ष

25+

चिकित्सा विशेषज्ञताएँ

75+

डॉक्टर एवं थेरेपिस्ट

20+

केंद्र एवं शिविर उदयपुर में

5000+

समर्पित स्वयंसेवक एवं शुभचिंतक

हमारी चिकित्सा पद्धतियाँ (System of Care)

आयुर्वेद चिकित्सा

आयुर्वेद के सिद्धांतों पर आधारित सुरक्षित एवं प्रभावी उपचार पद्धति अपनाई जाती है।

प्राकृतिक चिकित्सा

जल, मिट्टी, सूर्य, वायु एवं प्राकृतिक आहार के माध्यम से शरीर की स्वाभाविक उपचार क्षमता को बढ़ावा दिया जाता है।

फिजियोथेरेपी

एलोपैथी आधुनिक वैज्ञानिक चिकित्सा पद्धति है, जिसमें रोगों का सटीक निदान एवं प्रभावी उपचार किया जाता है।

योग चिकित्सा

योग विशेषज्ञों द्वारा आपकी आयु एवं स्वास्थ्य के अनुसार उपयुक्त योगाभ्यास एवं प्राणायाम की सलाह दी जाती है।

दंत चिकित्सा

दंत चिकित्सा में दाँतों, मसूड़ों एवं मुख संबंधी रोगों की जाँच, उपचार और रोकथाम की सेवाएँ उपलब्ध हैं।

CAMPAIGNS (अभियान)

सेवा भारती उदयपुर समाज में स्वास्थ्य, सेवा एवं जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वर्षभर विभिन्न सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी अभियान संचालित करता है। इन अभियानों के माध्यम से जनसहभागिता बढ़ाने, जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुँचाने तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का निरंतर प्रयास किया जाता है।

हमारी सेवाएँ ( Our Sewa)

स्वास्थ्य सेवा

समाज के प्रत्येक व्यक्ति को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं समग्र स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना हमारा प्रमुख उद्देश्य है।

शिक्षा

सेवा भारती उदयपुर शिक्षा के माध्यम से बच्चों एवं युवाओं को उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए समर्पित है।

सामाजिक समरसता

समाज में समानता, भाईचारा एवं आपसी सद्भाव को बढ़ावा देना हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है।

स्वावलंबन

आत्मनिर्भर समाज के निर्माण के लिए युवाओं एवं महिलाओं को कौशल विकास एवं रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।

Testimonials-3.webp
Testimonials-1.webp
testimonial-4.webp

Patient Testimonials

"प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग उपचार से मुझे लंबे समय से चले आ रहे कमर दर्द में अत्यधिक लाभ मिला। यहाँ का वातावरण एवं चिकित्सकों का व्यवहार अत्यंत सराहनीय है।"

रामलाल

"सेवा भारती चिकित्सालय में मुझे उचित उपचार के साथ आत्मीयता एवं सम्मान भी मिला। यह वास्तव में सेवा का केन्द्र है।"

प्रभुदास

मीडिया एवं प्रकाशन

कार्यक्रम एवं गतिविधियाँ (Events and Activities)

प्राकृतिक आरोग्य केन्द्र में नियमित मिलेंगी चिकित्सा सेवाएँ
16Sep

प्राकृतिक आरोग्य केन्द्र में नियमित मिलेंगी चिकित्सा सेवाएँ

पांच दिवसीय समग्र आरोग्य चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन  बड़ी संख्या में लोगों ने लिया आयुर्वेद, योग एवं…

समग्र आरोग्य शिविर में पंचकर्म की विशेषज्ञ सेवाओं का लाभ, शिरोधारा एवं बस्ति सहित विभिन्न उपचार उपलब्ध
03Sep

समग्र आरोग्य शिविर में पंचकर्म की विशेषज्ञ सेवाओं का लाभ,…

शिरोधारा, नस्य कर्म, नाड़ी स्वेदन, कटि बस्ति, जानु बस्ति एवं ग्रीवा बस्ति सहित विभिन्न निःशुल्क उपचार सेवाएँ उदयपुर,…

समग्र आरोग्य शिविर में उमड़ी बड़ी संख्या में लोगों की भीड़, जाँच एवं उपचार का उठाया लाभ
02Sep

समग्र आरोग्य शिविर में उमड़ी बड़ी संख्या में लोगों की…

आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, फिजियोथेरेपी एवं पंचकर्म की विभिन्न सेवाओं से मरीजों को मिला स्वास्थ्य लाभ उदयपुर,…

Scroll to Top

स्वस्थ जीवन की शुरुआत आज ही करें

यदि आप या आपका कोई परिजन गुणवत्तापूर्ण एवं समग्र स्वास्थ्य सेवाओं की तलाश में हैं, तो प्राकृतिक आरोग्य केन्द्र – सेवा भारती उदयपुर आपके लिए सदैव तत्पर है।