"सेवा ही साधना है । नर सेवा नारायण सेवा

दस दिवसीय निःशुल्क आयुर्वेद शल्य चिकित्सा शिविर का शुभारम्भ

आयुर्वेद से रोगों का जड़ से उपचार संभव: केबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी
उदयपुर। भारत की प्राचीनतम एवं वैज्ञानिक चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद आज भी गंभीर रोगों के स्थायी उपचार में सक्षम है। आयुर्वेद को अपनाकर रोगों को जड़ से समाप्त किया जा सकता है। यह विचार केबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने रविवार को उदयपुर में आयोजित दस दिवसीय निःशुल्क आयुर्वेद अंतरंग शल्य चिकित्सा शिविर के शुभारम्भ अवसर पर व्यक्त किए। पर्यटकों के घूमने-फिरने की जगहें

आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत आयुर्वेद विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित यह शिविर 14 से 23 दिसंबर तक सेवा भारती चिकित्सालय, हरिदास जी की मगरी, सुभाष चौराहा, उदयपुर में आयोजित किया जा रहा है।
शिविर का उद्घाटन केबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी, सांसद डॉ. मन्नालाल रावत एवं शहर विधायक ताराचंद जैन ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना से हुई।

इस अवसर पर केबिनेट मंत्री खराड़ी ने कहा कि आयुर्वेद केवल चिकित्सा नहीं बल्कि जीवनशैली है, जिसे अपनाकर समाज स्वस्थ रह सकता है। सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने आयुर्वेद को सुरक्षित, प्राकृतिक और प्रभावी बताते हुए आमजन से इसे दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। विधायक ताराचंद जैन ने कहा कि ऐसे शिविर आम जनता को राहत देने के साथ आयुर्वेद के प्रति विश्वास को मजबूत कर रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top

स्वस्थ जीवन की शुरुआत आज ही करें

यदि आप या आपका कोई परिजन गुणवत्तापूर्ण एवं समग्र स्वास्थ्य सेवाओं की तलाश में हैं, तो प्राकृतिक आरोग्य केन्द्र – सेवा भारती उदयपुर आपके लिए सदैव तत्पर है।